Header Ads

test

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को देनी होगी परीक्षा

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अब अलग से टेस्ट देना होगा। टेस्ट में पास होना भी जरूरी है। इसके लिए पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। फेल होने वाले कर्मचारियों को पुन: टेस्ट देना होगा। बार-बार फेल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। टेस्ट में चुनाव से संबंधित करीब 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह टेस्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के देखरेख में होगी। नए निर्देश आने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्या बढ़ गई है। इसके लिए उन्हें अलग से पढ़ाई करनी पड़ेगी। कर्मचारियों का कहना है कि अत्यधिक काम होने के कारण इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि टेस्ट में फेल होते ही उनका नाम ड्यूटी से काट दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है। टेस्ट में पास होना तो जरूरी है तथा ड्यूटी भी उन्हें करनी पड़ेगी। 

20 अगस्त तक वेबसाइट पर करनी होगी सूचना अपडेट 

ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की निर्वाचन संबंधित सूचना 20 अगस्त तक वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी। इसके लिए सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में एडीएम बीएल मेहरड़ा ने गुुरुवार को सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक भी ली थी। 

चुनाव संबंधित प्रशिक्षण 16 को 

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को 16 अगस्त को कलेट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अलग से ट्रेनर बुलाया गया है। इसमें सभी बीएलओ भी भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनाव संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सभी को उपस्थित होना अनिवार्य है। 

No comments