Header Ads

test

सतगुरु की महिमा का बखान

पीलीबंगा | कस्बे के नामचर्चा घर में रविवार को डेरा सच्चा सौदा की हुई ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में ब्लॉक के बसंत सिंह ने कहा कि परमार्थ करने से सच्चा सुख मिलता है। नामचर्चा में जमनादास के विनती शब्द के बाद मोमनराम, मास्टर गुरविंद मास्टर नवजोत, रामू राम, जसकरण, रिखीराम, गुरजीत, गुरदयाल सिंह, बलदेव, रामदास निराला व अशोक ने भजनों व शब्दों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का बखान किया। मास्टर सुखविंद्र शर्मा ने ग्रंथ में से व्याख्या पढ़कर सुनाई। ब्लॉक के टहल सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की ओर से चल रहे 96 मानवता भलाई के कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

No comments