Header Ads

test

ठंड के असर से लोग बेहाल

करीब एक सप्ताह से शीतलहर के तीखे तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। मंगलवार को ठंड के असर ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूर्यदेव भी बादलों से झांके, लेकिन लोगों को ठंड से राहत दिलाने में नाकाम रहे। हल्की धूप में भी लोग ठंड से कांपते रहे। मौसम विभाग ने  अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 94 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार रात छाया घना कोहरा मंगलवार सुबह 11:00 बजे तक रहा। इससे कोहरे और कड़क ठंड ने लोगों को परेशान किया। लोग घरों में भी ठिठुरते रहे। कोहरा छंटने के बाद दोपहर 1:30 बजे धूप निकली। ठंडी हवाओं के झोंकों की वजह से धूप बेअसर रही। सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद में लोग धूप में बैठे, लेकिन वहां भी ठंड महसूस करते रहे। शाम को सूर्योदय होते ही फिर ठंड की आहट होने लगी। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस था। छह जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.0 व 0.8 डिग्री सेल्सियस था। 

No comments