Header Ads

test

विवेकानंद के विचारों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

पीलीबंगा | स्वामी विवेकानंद सार्धशती समिति के तत्वावधान में वार्ड 11
के श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती
मनाई गई। जिला संयोजक कैलाश चंद्र मेघवाल ने विवेकानंद की जीवनी पर
प्रकाश डाला। उपस्थित समिति कार्यकर्ताओं ने वर्षभर विवेकानंद की जीवनी
पर आधारित कार्यक्रमों को करने व उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने
का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, तहसील
संयोजक सुशील गुप्ता, राजेंद्र सहारण, मनोहरलाल धारणियां, केसी चौधरी,
अनूप गोदारा व सुनील सैन आदि ने भी विचार रखे।

No comments