Header Ads

test

श्री गुरुनानक जयंती पर अखंड पाठ

पीलीबंगा | वार्ड 24 में गुरुद्वारा सिंह सभा दुलमानी में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के तत्वावधान में श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को अखंड पाठ का प्रकाश हुआ। अध्यक्ष जरनैल सिंह ने बताया कि मंगलवार को नगर कीर्तन होगा। बुधवार सुबह सवा दस बजे अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। पर्व को लेकर गुरुद्वारा में आयोजित गुरु का अटूट लंगर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पालसिंह, सचिव भोलासिंह सिकन्दर व सेवादार लखविन्द्रसिंह तथा गुरदर्शनसिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किए। 

No comments