Header Ads

test

'पर्यावरण संरक्षण' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता | काव्या नाहटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

पीलीबंगा | अणुव्रत समिति द्वारा गत दिनों 'पर्यावरण संरक्षण' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल की 5वीं की होनहार छात्रा काव्या नाहटा ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शाला ङ्क्षप्रसीपल परमजीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में कस्बे के विभिन्न स्कूलों के 57 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें काव्या नाहटा ने 'पर्यावरण संरक्षण' पर अपने उत्कृष्ट भावों को संजोकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि पुष्पा नाहटा पीलीबंगा शिक्षण समिति की सदस्य के रूप में कार्य करते हुए 'पर्यावरण संरक्षण' का कार्य देख रही हैं। 

No comments