Header Ads

test

२९ को आएंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

पीलीबंगा | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चंद्रभान
के 29 सितंबर को पीलीबंगा में प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेसियों
द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
के सचिव मन फूलराम नाखाणी ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, विधायक
आदराम मेघवाल, सांसद भरतराम मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़ व
नगर अध्यक्ष कृष्ण गोयल वीरा के नेतृत्व में पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष
गोदारा, गंगाराम खटीक, रफीक मोहम्मद लोदी, पूर्व प्रधान जगदीश मेघवाल,
विनोद गोठवाल, कृष्ण पंवार सहित कई कार्यकर्ता क्षेत्र में जनसंपर्क कर
प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर सभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

No comments