Header Ads

test

आज आएंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

पीलीबंगा | कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान शनिवार को पीलीबंगा आएंगे। वे यहां राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गंगा पैलेस मे सम्मेलन की तैयारियां जारी है। शुक्रवार देर शाम जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़ ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक आदराम मेघवाल ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें कार्यकर्ताओं से राजनैतिक सम्मेलन में अधिकाधिक भीड़ जुटाने की बात कही। पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा ने पार्षदों को भी राजनैतिक सम्मेलन में अपने-अपने वार्ड से वार्डवासियों की अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। जसपालसिंह, गुरदीप सिंह भुल्लर, ओम भादू, पुष्पेंद्र सिंह नीटू, पार्षद गौरीशंकर धानका, लेखराज धानका, हरविंद्र सिंह व दलविंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments