Header Ads

test

बलदेवाराम संगठन मंत्री बने

पीलीबंगा| अखिल भारतीय संयुक्त बावरी किसान महासभा की बैठक सोमवार को गांव लौंग वाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह बावरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बल देवाराम को सभा के राजस्थान प्रदेश के संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को अधिकाधिक पढ़ाने पर बल दिया। रविंद्र सिंह ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नेत राम बावरी, प्रदेश सचिव रणवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारीलाल, प्रदेश सदस्य भागीरथ, तहसील अध्यक्ष कोडू राम सहित गांव के कृष्णलाल बावरी व सतपाल आदि लोग मौजूद थे। 

No comments