Header Ads

test

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई

पीलीबंगा | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रविवार को कृषक विश्राम गृह में नगर अध्यक्ष फजरूद्दीन नागरा की अध्यक्षता में हुई। नागरा ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी योजनाओं से अवगत करवाते हुए कार्य का बंटवारा किया। इस मौके पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद जोशी, महामंत्री सुनील सैन, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पारीक, वल्लभ शर्मा, इमित्याज अली, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष संदीप जाखड़, अनवर अली, रणवीर डेलू, सानिद अली, फिरोज अली, रवि भादू, महबूब, इब्राहीम खान, फारूख अली व हसन अली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments