Header Ads

test

'समता जन-जागरण रथ यात्रा'

पीलीबंगा | अखिल भारतीय साधु मार्गी जैन संघ की ओर से संघ के 50 वर्ष पूरे होने पर देश में नशा मुक्त जीवन जीने व गौ हत्या बंद करने के लिए कस्बे में रैली निकाली। 'समता जन-जागरण रथ यात्रा' के नाम से निकाली जा रही रैली का मूल उद्देश्य लोगों में जन-जागृति की अलख जगाना है। गुरुवार को संयोजक महेश नाहटा के नेतृत्व में यह रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तेरापंथ महिला मंडल भवन पहुंची। इसके बाद जैन समाज के श्रावकों व लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य की शिष्या समणी मंजू प्रज्ञा, महेश नाहटा, गायक कलाकार वीरेंद्र अभाणी, एसएस जैन संघ, पीलीबंगा के अध्यक्ष पूनम चंद सुराणा ने साधु मार्गी जैन संघ के आचार्य रामलाल महाराज द्वारा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया व उपस्थितजनों को व्यसनों से दूर रहने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को व्यसनों के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर विजय चंद (हनुमानगढ़), विमल बरडिय़ा(रावतसर), जैन सभा पीलीबंगा के अध्यक्ष मूलचंद बांठिया, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष डूंगरमल सहित तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद व समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। 

No comments