Header Ads

test

स्वर्णकार संघ के नई कार्यकारिणी का विस्तार

पीलीबंगा | स्वर्णकार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष रेशम सिंह सहदेवा ने रविवार को बैठक कर नई कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें हीरालाल धूपड़ को संरक्षक, टेकचंद को सभाध्यक्ष, रामलाल को उपाध्यक्ष, सांवर मल सोनी को सचिव, मनोज धूपड़ व राजेश मौसूण को उपसचिव, गुरमीतसिंह सहदेवा को कोषाध्यक्ष, भूप राम रोडा को संगठन मंत्री, मलकीत सिंह सूर्या को प्रचार मंत्री, तरसेम सिंह सहदेवा, संदीप सिंह, रतनलाल, कालूराम, रमेश कुमार व भंवरलाल भामा को सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। 

No comments