Header Ads

test

'दोषी को जरूर मिलना चाहिए दंड' : गुलाबचंद कटारिया

पीलीबंगा | वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि देश के वर्तमान हालात ऐसे है कि सर्वप्रथम स्वयं को बदलने की आवश्यकता है। ये बात रविवार देर शाम पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा के आवास पर कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज तो बदलते रहते है, लेकिन वर्तमान परिवेश में मुल्क को बचाना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और यह तब संभव होगा, जब हम देश के वास्तविक मूल्यों को संरक्षित रख पाएंगे। 90 दिन की नहरबंदी किसानों के लिए बेहद अहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। गत दिनों पार्टी कार्यकर्ता ओम गोदारा के प्रकरण पर पूछे गए सवालों का जबाव देते हुए पूर्व उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी भी पार्टी का हो उसे दंड मिलना ही चाहिए। इससे पूर्व कटारिया का पूर्व पालिकाध्यक्ष फंडा के आवास पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता द्रोपदी मेघवाल, दीपक सहारण, दलीप बेनीवाल, पुष्पा नाहटा, प्रेम नाहटा, रामकुमार कासनियां, मनफूल राम झाझडिय़ा, महावीर महला, राजेंद्र पारीक, सुभाष जैन, सुनील सैन, कृषिउ.मंडी अध्यक्ष सावित्री मेघवाल, विजय बेनीवाल, महेश व विजय सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। 

No comments