Header Ads

test

सिर्फ अखबारों में दिखाया विकास

पीलीबंगा. राज्य की कांग्रेस सरकार को तत्कालीन भाजपा सरकार ने 70 हजार करोड़ का खजाना दिया, लेकिन गहलोत सरकार ने विकास को लेकर सिर्फ अखबारों में ही काम को दिखाया। यह बात प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार देर शाम को पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा के निवास पर पत्रकारों से वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि सिरसा व फतेहाबाद में दौरे का उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना व कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। उन्होने कहा कि देश के वर्तमान हालात ऎसे है कि सर्वप्रथम स्वयं को बदलने की आवश्यकता है। कटारिया ने कहा कि राज तो बदलते रहते है, परंतु वर्तमान परिवेश में देश को बचाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 90 दिन की नहरबंदी किसानों के लिए बेहद अहितकारी हैं। लेकिन इसका हल आपसी बातचीत से ही संभव हो सकता है।

पूर्व गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री गहलोत व उनके मंत्रियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयानों में लाचारी झलक रही हो, उसकी जनता व कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। चर्चित प्रकरण ओम गोदारा से संबंघित सवाल पर उनका कहना था कि दोषी चाहे किसी भी पार्टी का हो उसे दंड मिलना ही चाहिए।

इससे पूर्व कटçारया का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष द्रौपदी मेघवाल, दीपक सहारण, भाजयुमो के दलीप बेनीवाल, पुष्पा नाहटा, प्रेम नाहटा, रामकुमार कासनियां, मनफूलराम झाझडिया, देहातमंडल अध्यक्ष महावीर महला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


No comments