Header Ads

test

खेल सप्ताह का शुभारंभ

पीलीबंगा | इंदिरा गांधी मैमोरियल कॉलेज में खेल सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रामेश्वरलाल सहारण व विशिष्ट अतिथि 
शिक्षण समिति अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष राजेश गोयल व सचिव अमर गर्ग थे। अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन जिंदल ने की। मुख्य 
अतिथि ने ध्वजारोहण कर खेल सप्ताह की शुरुआत की। प्राचार्य जे. पी.सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान हुई काव्य प्रतियोगिता में सुभाष ने 
प्रथम व संतोष कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक वास्तु शिरोमणि बलविंद्र भनोत, कवि निशांत व विनोद नोखवाल थे। बलविंद्र भनोत ने 'कोख 
कब्र कब तक बनती रहेगी' गाकर दाद बटोरी। कवि निशांत व प्राचार्य जे.पी. सिंह ने भी अपनी रचनाएं पेश की।

No comments