Header Ads

test

श्रद्धासुमन अर्पित कर दी विदाई

पीलीबंगा त्न साध्वी सोमलता को कस्बे के श्रावक-श्राविकाओं ने चातुर्मास संपन्नता के बाद नम आंखों से विदाई दी। समारोह में तेरापंथ सभा के मंत्री देवेंद्र बांठिया व अध्यक्ष डूंगरमल दुग्गड़ ने आगामी यात्रा के लिए मंगल भावना व्यक्त की। नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन, जैन सभा अध्यक्ष मूलचंद बांठिया, अखिल भारतीय महिला मंडल की सदस्या पुष्पा नाहटा, तेयुप के अध्यक्ष प्रकाश डाकलिया, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा विनोद छाजेड़, मंत्री कुसुम बांठिया, प्रेम नाहटा, सुशीला नाहटा, संजय डागा, विमला बांठिया, प्रीति डाकलिया, चंद्रकला दफ्तरी, रूमण चौपड़ा व भारती डागा आदि ने मधुर गीतों द्वारा साध्वी को श्रद्धासुमन अॢपत किए। चातुर्मास को ऐतिहासिक बताते हुए तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल ने सामूहिक गान प्रस्तुत किया। इस दौरान महिला मंडल द्वारा पुष्पा नाहटा को अखिल भारतीय महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर सम्मानित किया गया। ज्ञानशाला के बच्चों ने मुक्तकों द्वारा अपने भावों को व्यक्त किया। इस अवसर पर तप करने वाली आस्था व निधि डागा को तेयुप परामर्शक कमलापति जैन व शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हनुमान सुराणा, ओमप्रकाश पुगलिया व राजकुमार छाजेड़ ने पारितोषिक व प्रमाण-पत्र वितरित किए। साध्वी सोमलता ने श्रावक-श्राविकाओं को अध्यात्म पथ पर चलने की अपील की। कार्यक्रम को साध्वी शकुंतला कुमारी, संचित यशा व सरस प्रभा ने भी संबोधित किया। 

No comments