Header Ads

test

विदेशी कंपनियों को बढ़ावा, भाजपा ने जताया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

पीलीबंगा | पंचायत समिति प्रधान काका सिंह ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि विदेशी दुकानें खोलना देश के व्यापारियों व प्राइवेट कंपनियों में काम कर रहे युवाओं को बेरोजगार करना है। केंद्र सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोग विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहते है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर भारतीय बाजार में पुन: विदेशी कंपनियों का प्रवेश करवाकर भारत को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। सोमवार को विदेशी कंपनियों का भारत में प्रवेश रोकने की मांग को लेकर कस्बे के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी सहित कई संगठनों ने इस संबंध में एक संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन (राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के नाम का) एसडीएम करतार सिंह मीणा को सौंपा। ज्ञापन में भारतीय बाजार का नुकसान बताते हुए विदेशी कंपनियों को प्रवेश की इजाजत देकर भारतीय खुदरा व्यापार को खत्म किया जा रहा है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बताया कि ईस्ट इंडिया कम्पनी की तर्ज पर भारतीय बाजार में विदेशी कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जबकि यहां के कंपनियों की जायज मांगों को न मानकर उन्हें खदेड़ा जा रहा है। इससे देश में बेरोजगारी फैल रही है। भाजपा ने चेतावनी देते हुए कहा कि विदेशी कंपनियों को उनके स्वदेश लौटाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए प्रदेश के सभी तहसीलों में प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद जोशी, मंत्री सुनील सैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संदीप जाखड़, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष रणवीर डेलू, अनूप गोदारा, भाजपा युवा देहात मंडल अध्यक्ष विजय बेनीवाल, देहात महामंत्री हनुमान छीम्पा, युवा भाजपा नेता राजेश कासनियां, पीलीबंगा गांव ग्राम इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश तंवर, छात्र नेता जुगल सिहाग, भाकिसं के प्रेम बेनीवाल, भाजपा देहात मंडल उपाध्यक्ष नेकीराम बिश्नोई, किशन शेखावत, मदनलाल चतुर्वेदी व जगदीश माकड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments