Header Ads

test

हडताल स्थगित


पीलीबंगा। गेहूं खरीद में बारदाने की कमी से परेशान व्यापारी, किसान व मजदूरों ने खाद्य निगम प्रतिनिघियों के आश्वासन पर शुक्रवार को होने वाली हडताल स्थगित कर दी। उपखंड अघिकारी पीसी गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई बैठक में निगम प्रतिनिघि जेएन जांगिड व शेखर उपाध्याय ने शीघ्र बारदाना उपलब्ध करवाने का कहा। इस पर व्यापार मंडल व भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को प्रस्तावित हडताल स्थगित करने की घोषणा की। बैठक में कृषि उपज मंडी समिति सचिव अशोक शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन जिंदल, धानका तौला मजदूर यूनियन सचिव दलीप कुमार, भारतीय किसान संघ के प्रेम बेनीवाल, तहसील अध्यक्ष रामकुमार धारणियां व जिला सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू शामिल हुए।


No comments