Header Ads

test

मंत्री मुनि सुमेरमल जी स्वामी को भावांजली अर्पित की

पीलीबंगा : यहां स्थानीय जैन भवन में तेरापंथ के मंत्री मुनि सुमेरमल जी स्वामी के देवलोक होने पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया |  मंत्री मुनि तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान आचार्य महाश्रमण के दीक्षा गुरु भी थे | वो काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे , वर्तमान में उनका प्रवास जयपुर में था | तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा विनोद देवी बांठिया ने लोगस्स का पाठ का ध्यान करवाया तत्पश्चात अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारी सदस्या पुष्पा देवी नाहटा, बिंदु देवी दुगड़ ,प्रतिभा दूगड़, तेयुप मंत्री सतीश जैन पुगलिया ने अपने अपने विचारो से श्रद्धांजलि सभा में मंत्री मुनि के प्रति भावांजली अर्पित की | जैन समाज के प्रमुख श्रावक श्राविकाये  आदि उपस्थित थे | 

No comments