Header Ads

test

केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित की सहायता राशि

पीलीबंगा : केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, जिलाध्यक्ष कमला मेघवाल व जिला कमेटी सदस्य कमलादेवी के नेतृत्व में गुरूवार को बाजार में चंदा एकत्रित किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ नौ हजार रुपए की  राशि एकत्रित की गई। जिलाध्यक्ष कमला मेघवाल ने बताया कि यह राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए खाते के माध्यम से केरल के मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाई जाएगी |

No comments