Header Ads

test

निरंकारी सत्संग में बोले प्रचारक मेलासिंह -भक्ति भाव आने से खुशहाल होता है जीवन


पीलीबंगा| भक्ति भाव आने से जीवन खुशहाल होता है। उक्त बात निरंकारी मिशन के प्रचारक मेला सिंह आनंदपुर साहिब वालों ने शुक्रवार को निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित विशेष संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञानी तो निरंकार दातार से जुड़ा होता है, उसने अपना सर्वस्व निरंकार को अर्पण किया होता है, इसलिए वह जो भी कर्म करता है, ईश्वरीय इच्छा को पूरा करने के लिए करता है। संत समागम को संदीप सिंह, जुगल सिंह श्रीगंगानगर, माया, देवेंद्र सूरतगढ़, ममता, साधूराम निरंकारी, महेंद्र, सतपाल लोंगवाला आदि ने संबोधित किया। लंगर सेवा अमरीकलाल परिवार द्वारा की गई। शाखा मुखी डॉ. इंद्रजीत आहूजा द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। 
वहीं पीलीबंगा हनुमत ग्रुप द्वारा शुक्रवार को कंधारी लॉंज में स्वामी सुरेश मुनि जी महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने घंटों लाइनों में लगकर महाराज जी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हनुमान बाल संकीर्तन मंडली व बाहर से आए कलाकारों द्वारा बांके बिहारीलाल का गुणगान अनवरत चलता रहा। इस आयोजन में स्वामी सुरेश मुनि जी महाराज के अलावा स्वामी विन्यानंद, रामानंद, योगेश मुनि, अश्वनी शर्मा कालांवाली सहित अनेक संत उपस्थित रहे। पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री स्वरूप सिंगला व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सुरेश मुनि महाराज व अन्य संतों की पूरे विधि विधान से व्यास पूजा संपन्न की गई। स्वामी सुरेश मुनि महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन से सनातन धर्म का प्रचार व बच्चों को माता पिता व साधु संतों के सत्कार के विशेष संस्कार प्राप्त होते हैं। इस आयोजन में तरुण संघ व राधा कृष्ण सेवा समिति ने जूतारक्षण, माहेश्वरी समाज सेवा समिति की तरफ से बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा पीलीबंगा हनुमत ग्रुप के पवन कुमार गर्ग, धर्मपाल बंसल, तरसेम मित्तल, अमित कंधारी, शीशन गोयल, सुभाष गर्ग, गोपालकृष्ण गर्ग, हरविंद्र गोयल, भीमसेन गर्ग का सहयोग रहा।

No comments