Header Ads

test

सरकार से वार्ता में रोडवेज कर्मियों की मांगों पर सहमति बनने पर हड़ताल समाप्त, 7वें वेतनमान लाभ के लिए बनेगी कमेटी

रोडवेज कर्मियों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में रोडवेज की हड़ताल शुक्रवार को सरकार के साथ हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद समाप्त कर दी है। मांगे पूरी होने पर रोडवेज कमियों ने यहां ढोल बजाकर खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को बधाई दी। शनिवार सुबह से रोडवेज की बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता में नई बसें खरीदने, सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए कमेटी गठित करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने व सेवानिवृति कर्मियों को भुगतान करने आदि मांगों पर सहमति बनी है। रोडवेज कर्मचारी संगठन एटक के प्रदेश महासचिव धर्मवीर चौधरी ने बताया कि वार्ता में कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए सेवानिवृत आइएएस के नेतृत्व में कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। यह कमेटी अगस्त में रिपोर्ट देगी। इसके बाद दिसंबर तक कर्मचारियों को लाभ दे दिया जाएगा। प्रदेश में चार हजार सेवानिवृत कर्मचारियों को भुगतान के लिए सरकार की ओर से रोडवेज को 100 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। पांच सौ नई बसें खरीद की जाएगी। चालक, परिचालक व मैकेनिक के रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नई भर्ती की जाएगी। इस मांगों पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि अन्य मांगें रोडवेज प्रबंधन से संबंधित है। जिन पर भी सहमति बनी है। कर्मचारियों की मांगे पूरी होने पर हड़ताल समाप्त की गई है। 

No comments