दिनभर तपिश और उमस...शाम को तेज आंधी
दिनभर तपिश-उमस...शाम को तेज धूलभरी आंधी के बीच बारिश से एक दिन में मौसम के कई रंग देखने को मिले। धूलभरी हवाओं व बारिश ने तापमान जरूर गिरा दिया, लेकिन बिजली गुल होने व मिट्टी उड़ने से लोग रातभर परेशान रहे। मौसम को लेकर बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर ही रहा है। वहीं रात का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। बिजली गुल हो गई और कई होर्डिंग्स और फलेक्स उड़ गए। मुख्य मार्गों पर धुल का गुबार छा गया। वाहन चालकों को बहद परेशानी हुई। हालांकि आंधी का असर कुछ देर ही रहा। इसके साथ ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से अवश्य ही लोगों को राहत मिली।
Post a Comment