Header Ads

test

मौसम के रंग; देर रात बरसात, सुबह मौसम ठंडा, दोपहर में काली घटाएं, पारा 80 गिरा, 7 दिन बाद धूल से मिली राहत

मानसून से पहले मौसम में बदलाव नजर आया है। रविवार को मौसम ने रूख बदला और लोगों को खासी राहत मिली है। कई दिन से वातावरण में फैली धूल से परेशान लोगों को शनिवार को कुछ राहत मिली थी। सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी से स्थिति में और सुधार हुआ। हल्की बारिश से तापमान में भी खासी गिरावट आई। मौसम से जुड़ी वेबसाइट्स के मुताबिक अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियश तक पहुंच गया जोकि काफी दिन से 40 से ऊपर बना हुआ था। इसके बाद दोपहर में भी आसमान में घने काले बादल छा गए। इससे भारी बारिश की उम्मीद बंधी लेकिन एकाएक चली तेज आंधी बादलों को उड़ा ले गई। हालांकि पूरा दिन मौसम सुहावना बना रहा। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के समाचार हैं।रात को बूंदाबांदी, सुबह बादलवाही रही। 
बरसात से फसलों को जीवनदान मिला है। नरमे की फसल के पत्तों पर पर आंधी चलने की वजह से मिट्टी की परत जम गई थी, जिससे नरमा की फसल को नुकसान पहुंच रहा था। अब ज्यादा फायदा नरमा की फसल को हुआ है। वहीं अन्य फसलों को भी फायदा होगा। 

No comments