Header Ads

test

कच्ची छत गिरने से 6 घायल

पीलीबंगा : चक लबाणा (1 एलबीएम) में रविवार रात्रि अचानक भरभरा कर कच्ची छत गिर गई। इससे छह जने घायल हो गए। इनमें एक बालिका शामिल है। जानकारी के अनुसार चक 1 एलबीएम निवासी ग्यारसी देवी पत्नी देवाराम रेगर अपने कच्चे मकान में सो रही थी।

इसमें उसका पुत्र विनोद, विनोद का पुत्र हरीश व पुत्री तमन्ना तथा रिश्तेदार चोखाराम तथा तोलाराम भी सो रहे थे। रविवार रात्रि करीब तीन बजे कमरे की छत गिर गई। सभी लोग मिट्टी के नीचे दब गए। घायलों का शोर सुन ग्रामीण हरीराम मोसलपुरिया, शिवपाल, बनवारीलाल आदि मौके पर पहुंचे व मिट्टी हटाकर घायलों को निकाला। निजी क्लिनिक में उनका प्राथमिक उपचार करवाया। सभी घायलों की हालत ठीक बताई गई है। घटना में विधवा ग्यारसी देवी का घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने उनको मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।

No comments