Header Ads

test

विश्व महिला दिवस पर सेमिनार व रैली का आयोजन

पीलीबंगा  : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल  के विश्व कीर्तिमानों की और व महिला सशक्तिकरण की और बढ़ते कदम के सुंदर स्वरूप को पोस्टरों रैलियों के माध्य से प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास तेरापंथ महिला मंडल,पीलीबंगा द्वारा स्थानीय जैन भवन में आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम  व रैली का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में महिलाओं का प्रवेश तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री ज्योति बांठिया व कोषाध्यक्ष राजबाला जैन ने की कार्यक्रम का शुभारंभ  महामंत्र का ऑडियो चलाकर किया गया,स्थानीय महिला मंडल ने प्रेरणा गीत  का संगान किया। आचार्य महाश्रमण जी के आशीर्वाद से शुरू हुए कार्यक्रम में तत्पश्चात साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी संदेश का वाचन अखिल भारतीय महिला कार्य समिति सदस्या पुष्प नाहटा ने किया व मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती,कुमुद कच्छारा के संदेश को स्थानीय अध्यक्ष विनोद बांठिया ने किया व कैलाशो देवी  का महिला सम्मान किया व सम्मान स्वरूप सभी को बधाई देते हुए प्रीति जैन ने अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में 52 महिलाओं की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्षा प्रीति डाकलिया ने किया।

No comments