Header Ads

test

चुनाव में जो वादे किए थे उसके लिए विधायक द्रोपती ने 809 लाख रुपए खर्च किए , फिर भी पूर्णरुप से पूरा नहीं कर पाए


भाजपा सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं। विधायकों ने चुनाव में जो वादे किए थे, उसे पूर्णरुप से पूरा नहीं कर पाए। स्थिति यह है कि पीलीबंगा विधायक को छोड़ कोई विधायक कोटे की राशि भी खर्च नहीं कर पाए। सबसे कम राशि 654 लाख मंत्री डा.रामप्रताप ने खर्ची, जबकि संगरिया विधायक कृष्ण कड़वा भादरा विधायक बेनीवाल ने 744 लाख, नोहर विधायक मटाेरिया ने 793 लाख तथा पीलीबंगा विधायक द्रोपती ने 809 लाख रुपए खर्च किए हैं। 


पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल  की सफलताएं - 
  • 23करोड़ की लागत से सेम समस्या के निवारण के लिए बड़ोपल क्षेत्र में पंपों का निर्माण कार्य शुरू करवाना। जिससे हजारों किसानों को राहत मिली। 
  • विधानसभा क्षेत्र में 50 गौरव पथ का निर्माण कार्य 35 करोड़ की लागत से शुरू करवाना। 
  • लखूवालीहैड से पीलीबंगा तक फोरलेन सड़क का निर्माण करवाना, जिससे सड़क हादसों में कमी आई। 
विफलताएं 
  • कालीबंगाको पर्यटक स्थल घोषित नहीं करवा पाना। अगर कालीबंगा को पर्यटक स्थल घोषित कर दिया जाता है तो वहां रोजगार के काफी संभावनाएं है। 
  • सेमसे पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं दिलवा पाई। जबकि किसान मुआवजा की मांग को लेकर काफी समय तक आंदोलन भी किया था। 
  • चुनावके दौरान ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया। 
  • सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और आधुनिक उपकरणों की जरूरत है। 
  • पीलीबंगा को स्मार्ट सिटी जैसा बनाने में नाकाम |

No comments