Header Ads

test

तरुण संघ का वार्षिकोत्सव 27 को

पीलीबंगा. 'सबकी सेवा - सबको प्यार ' के नारे से समाज सेवा में ३६ वर्षो से निरंतर समर्पित तरूण संघ द्वारा संस्था का 37वां वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह 27 दिसंबर बुधवार को सायं 4 बजे गंगा marriage पैलेस में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। संस्था के महासचिव सुरेश जैन के अनुसार कार्यक्रम में पालिका क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेल जगत शैक्षणिक क्षैत्र में विशिष्ट उपलब्धिया हासिल करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांगो को तिपहिया साईकलें एवं व्हील चेयर भी वितरित की जाएगी |
इस समारोह के मुख्य अतिथि पीलीबंगा विधायक श्रीमती द्रोपती मेघवाल , समारोह अध्यक्ष उपखंड अधिकारी अवि गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार फंडा,नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष सुभाष गोदारा ,थानाधिकारी विष्णु खत्री ,व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जैन , पीलीबंगा शिक्षण समिति अध्यक्ष जगजीतसिंह सिधु  है |

No comments