Header Ads

test

'डॉटर्स आर प्रीसियस' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

व्यापारमंडल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सीएमएचओ कार्यालय हनुमानगढ़ द्वारा 'डॉटर्स आर प्रीसियस' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के बच्चों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक समस्या को खत्म करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें कन्या भ्रूण हत्या पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यशाला को विभाग के संदीप बिश्नोई, जाकिर हुसैन हरबंश सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षण समिति अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष प्रदीप बोथरा, सचिव मदन गोदारा, कोषाध्यक्ष उमेश सोनी, उपसचिव विकास सचदेवा भी मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। प्रिंसिपल परमजीत कौर ने सभी का आभार जताया। इसके अलावा विभाग द्वारा इसी विषय पर इंदिरा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज में भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, हनुमानगढ़ के संदीप बिश्नोई ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' विषय पर प्रोजेक्टर द्वारा वृतचित्र प्रस्तुत कर कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. शिवेंद्र पाठक ने कन्या भ्रूण हत्या पर विचार रखे। इस अवसर पर प्रविंद्र कौर, हरबंस जाखड़ांवाली, छात्रसंघ अध्यक्षा प्रियंका राजपुरोहित, उपाध्यक्ष अरविंद बिश्नोई, सचिव मंगलदीप सिंह आदि मौजूद थे। डॉ. बृजलाल शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। विधिक सेवा समिति के हरबंस सिंह जाखड़ांवाली ने 'कन्या पढ़ाओ कन्या बचाओ' मिशन के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. इंद्राज गोदारा ने किया।

No comments