Header Ads

test

श्रमिक वर्ग के लिए नुकसानदायक रहा नोटबंदी का फैसला : मनीराम मेघवाल

पीलीबंगा| राजस्थाननिर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) का दूसरा तहसील सम्मेलन शनिवार को शोपत सिंह यादगार भवन में 3 सदस्यीय अध्यक्षीय मंडल रामलाल, मोटाराम राजेंद्र सोनी की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में सीटू के महासचिव बलदेव मक्कासर मजदूर नेता मनीराम मेघवाल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। यूनियन के जिलाध्यक्ष रामलाल ने झंडारोहण कर सम्मेलन की शुरुआत की। माकपा तहसील सचिव कमला मेघवाल ने श्रमिकों की एकता संघर्ष को लेकर विचार रखे। मनीराम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी का फैसला श्रमिक वर्ग के लिए बहुत ही नुकसानदायक रहा देश की आर्थिक व्यवस्था खराब हुई। जीएसटी की मार झेल रहे ठेकेदारों का काम अवरुद्ध होने की वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। सम्मेलन में सर्वसम्मति से राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन की तहसील शाखा की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए दर्शन सिंह बाजीगर को अध्यक्ष, सुखवीर सिंह को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सोनी को सचिव, जगदीश वर्मा को कोषाध्यक्ष, मोटाराम नायक को प्रचार मंत्री मंगल सिंह को सहसचिव नियुक्त किया गया। सम्मेलन में यूनियन को मजबूत करने, श्रमिक हितों की रक्षा करने, मजदूरों को पंजीकृत करवाकर श्रम विभाग से मजदूर कार्ड बनवाने योजनाओं का लाभ दिलाने पर सहमति हुई। सम्मेलन को जनता ट्रैक्टर ट्राली यूनियन अध्यक्ष शकूर खान, गगनदीप मान, एफसीआई लेबर यूनियन अध्यक्ष शेर सिंह, पतरस मसीह, अनाज मंडी मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष प्रमोद साहनी, बलदेव मक्कासर, विनोद मांवर जसङ्क्षवद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन का समापन लाल सलाम के क्रांतिकारी नारों के साथ किया गया। 

No comments