Header Ads

test

समणी परिमल प्रज्ञा ने चातुर्मासिक प्रवेश किया

पीलीबगा-   आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या समणी परिमलप्रज्ञा, समणी गौतमप्रज्ञा एवं समणी मर्यादाप्रज्ञा ने आज जैन भवन में चातुर्मासिक प्रवेश किया | तेरापंथी सभा,तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद् के द्वारा समणी जी का स्वागत -अभिनन्दन का कार्यक्रम रखा गया |



समणी परिमल प्रज्ञा ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा की “ परम पूज्य आचार्य प्रवर की मंगल सान्निधि से ऊर्जा प्राप्त कर हम तीनों समणीयां पीलीबंगा आध्यात्मिक धर्माराधना कराने हेतु पहुंचे है | स्वागत के इस मंगल कार्यक्रम में मैं इतना ही कहना चाहूंगी की यह स्वागत है -अपनी चेतना को जगाने का , स्वागत है – समर्पण का | हम सौभाग्यशाली है की हमें भगवान महावीर का शासन मिला | आचार्य महाश्रमणजी की शासना में साधना करने का खुला आकाश मिला ,लेकिन डोर गुरु के हाथ में है | हम आपको प्रभावित नहीं प्रकाशित करने आये है , आचार्यप्रवर के जागृति का  सन्देश लेकर आये है | ”  समणीजी ने आगे चातुर्मासिक कार्यक्रम की सुचना भी दी |
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की सदस्य प्रीति डाकलिया द्वारा गाई गीतिका के माध्यम से हुई | तत्पश्चात महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती शायर बांठिया, जैन सभा अध्यक्ष मूलचंद बांठिया, सभा के मंत्री सतीश पुगलिया, तेयुप मंत्री रुपेश सुराना, प्रेक्षवाहिनी संवाहक ओम पुगलिया , पुष्पा नाहटा ने वक्तव्य के द्वारा व् संकल्पों के द्वारा समणीजी का स्वागत किया | तेरापंथ महिला मंडल के सदस्यों ने स्वागत गीत का संगान किया |
कार्यक्रम में समणी गौतम प्रज्ञा व मर्यादा प्रज्ञा जी ने रोचक प्रस्तुति देते हुए बताया की ये माह spiritual season के होते है इसमें अधिक से अधिक तत्व ज्ञान , जैन विद्या आदि को सीखना का कार्यक्रम व् तप , त्याग करने की प्रेरणा दी |
महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती विनोद देवी बांठिया , मंत्री ज्योति बांठिया , कोषाध्यक्ष राजबाला एवं उनकी नव नियुक्त कार्यकारणी को श्रीमती शायर बांठिया ने शपथ ग्रहण करवाई व उनके प्रति शुभकामनाये वयक्त की | मंच संचालन देवेन्द्र बांठिया ने किया |

No comments