Header Ads

test

अरूट महाराज की जयंती 30 को

पीलीबंगा. अरोड़वंश युवा मंडल अरोड़वंश महिला मंडल पीलीबंगा की ओर से अरोड़वंश समाज के प्रवर्तक अरूट महाराज की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। अरोड़वंश युवा मंडल के सचिव विजय बवेजा ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे अरोड़वंश धर्मशाला में अरूट महाराज के जीवन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद लंगर लगाया जाएगा। रात 9 बजे से 12 बजे तक श्रीबाल हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा श्रीबालाजी महाराज का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में कार्यकर्ता अजय मिढ्ढा, विकास सचदेवा, प्रकाश वाट्स आदि सहयोग कर रहे हैं। 

No comments