Header Ads

test

संघ द्वारा पथ संचलन (रैली) का आयोजन किया गया

पीलीबंगा | संघ द्वारा कस्बे में पथ संचलन (रैली)  का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की तादाद में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। सभी स्वयंसेवक गांधी स्टेडियम में एकत्रित हुए। पथ संचलन कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुराने व्यापार मंडल कार्यालय के सामने जाकर संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों का जगह-जगह स्वागत किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) के अध्यक्ष कमलेश बिश्नोई के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने पथ संचलन का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में बजरंग दल के कार्यकर्त्ता भी शामिल रहे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक वाहनों के आगे संघ ध्वज लगाकर पथ संचलन की अगुवानी की। पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। 

No comments