Header Ads

test

समस्याएं सुन दिलाया निराकरण का भरोसा

पीलीबंगा: विधायक द्रोपदी मेघवाल ने गुरुवार को करीब एक दर्जन गांवों में ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुना। विधायक ने शीघ्र ही उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा उन्हें दिलाया। विधायक ने कहा कि विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री वसुंधराराजे की प्रदेश को विकास की दृष्टि से आगे लाने की पूरी मंशा है तथा इसमें भाजपा की सरकार कामयाब भी होगी। इस मौके पर भाजयुमो देहात अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह गिल, टेक सिंह हुंदल(सरामसर), विधानसभा प्रभारी गिरधारीलाल मक्कड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य जसविंद्र कौर आदि मौजूद थे। विधायक रामपुरा, प्रेमपुरा, डींगा भागसर में भी ग्रामीणों से रूबरू हु़ईं उनकी जनसमस्याओं को सुना। लिखमीसर.क्षेत्र के ग्रामीणों की सार्वजनिक समस्याओं का निस्तारण करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए नागरिक मुझसे सीधा संपर्क कर सकता है। यह बात गुरुवार को पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल ने लोगों की समस्या सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रमुख समस्याओं को भली प्रकार से जानती हूं। फिर भी ग्रामीण मुझे सार्वजनिक समस्याओं से रूबरू करवा सकते हैं। ऐसी समस्याओं में पेयजल, बिजली सड़कों के बारे में बताते हुए विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित इन विभागों के अधिकारियों को शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। सरपंच बलवीरसिंह सिद्धू ने विधायक को गांव की कई समस्याएं बताई। इस पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। सरपंच राणीदेवी गोठवाल ने विधायक का आभार जताया। 
इन पंचायतों में की जनसुनवाई: विधायक ने क्षेत्र की पंचायत सरावांवाला, हांसलिया, लिखमीसर खरलियां स्थित पंचायत मुख्यालय इनके अंतर्गत आने वाले चकों के वाशिंदों की समस्याओं को सुना। जिला परिषद सदस्य कुलदीपसिंह, भाजपा युवा मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह गिल, महेंद्र खिलेरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामगोपाल गोदारा, श्रवण ज्याणी, जसविंद्रकौर, सुरेंद्र गोदारा, हरदीपसिंह लालबाई, धर्मसिंह मान भाजपा युवा मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सिद्धू आदि मौजूद थे। 

No comments