Header Ads

test

पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ किया

पीलीबंगा. गांव लाखासर स्थित बिश्नोई मंदिर में रविवार को पर्यावरण शुद्घि के लिए यज्ञ किया गया। इस मौके पर महंत स्वामी मनोहरदास ने कहा कि गुरु जंभेश्वर की शिक्षाएं मानव मात्र के लिए कल्याणकारी हैं। स्वामी सूरदास महाराज के सान्निध्य में साधु-संतों ने 120 शब्दों का सस्वर पाठ कर यज्ञ किया जिसमें पुरुषों व महिलाओं ने घी, खोपरा की आहुति दी। सूरदास महाराज ने प्रत्येक ग्राम स्तर पर गोशाला खोलकर गोरक्षा करने पर बल दिया। इससे पहले शनिवार रात्रि को जागरण किया गया। यज्ञ में श्री जंभेश्वर सेवक दल के दलीप मंडा, देवीलाल गोदारा, दलीप जांगू, रामकुमार सियाग आदि ने सहयोग किया। 

No comments