Header Ads

test

'एक वोट-एक नोट' अभियान में जुटा भाजपा महिला मोर्चा

पीलीबंगा. भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा की बैठक कृषक विश्रामगृह में जिलाध्यक्ष परमजीत रामगढिय़ा की अध्यक्षता में हुई। विधायक द्रोपती मेघवाल भी मौके पर मौजूद थीं। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 'एक वोट-एक नोट' कार्यक्रम के तहत घर-घर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को मिशन-272 को ध्यान में रखते हुए कार्य करना होगा, तभी पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। बैठक में महामंत्री नरेश गर्ग, सुरेश राठी, सुरेन्द्र बंसल और पुष्पा बंसल उपस्थित थीं।  

No comments