Header Ads

test

आचार्य तुलसी की स्मृति में 5 व 20 रु. के सिक्के जारी

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को आचार्य तुलसी की स्मृति में पांच व 20 रुपए के सिक्के जारी किए। 
चिदंबरम तेरापंथ धर्मसंघ के 150वें मर्यादा महोत्सव में हिस्सा लेने आए थे। सिक्कों पर एक तरफ आचार्य तुलसी का चित्र और दूसरी ओर अशोक स्तंभ मुद्रित है। २० रुपए का सिक्का 30 ग्राम का है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी और 40 प्रतिशत तांबा शामिल है। ये सिक्का कलेक्टिव है। पांच रुपए का सिक्का चलन में होगा और यह छह ग्राम का है। इसमें 75 प्रतिशत तांबा है। महोत्सव में हजारों जैन अनुयायी मौजूद थे। बीस रुपए का सिक्का संग्रहण के लिए जारी किया गया है। इसका चलन बाजार में नहीं किया जाएगा। 

No comments