Header Ads

test

देखते ही बनता था भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिला मुख्यालय पर लिटिल फ्लावर स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के सामने रविवार को सुबह छह बजे से ही विभिन्न प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं की भीड़ इक_ी होने लगी थी। इनमें भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य प्रत्याशियों के समर्थक भी शामिल थे। आठ बजे मतगणना शुरू होने तक सबमें जोश था लेकिन जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या बढऩे लगी, वहीं दूसरे प्रत्याशियों के समर्थक कम होने लगे। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामप्रताप पहले दौर से ही बढ़त बना रहे थे और साढ़े 11 बजते-बजते उनके समर्थक गुलाल भी उड़ाने लगे। कुछ ऐसी ही स्थिति नोहर और भादरा के भाजपा प्रत्याशियों की भी थी। संगरिया विधानसभा क्षेत्र के शुरुआती दौर में निर्दलीय गुरदीप शाहपीनी ने बढ़त बनाई लेकिन बाद में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे नजर आने लगे। पीलीबंगा सीट पर लगातार संशय बना रहा। यहां पहले कुछ दौर में जमींदारा पार्टी की नेहा मेघवाल आगे थी तो उसके बाद कांग्रेस के विनोद गोठवाल आगे निकल गए। दसवें दौर के बाद भाजपा की द्रोपती मेघवाल अन्य प्रत्याशियों से आगे निकली पर अंतर बेहद कम था। आखिर में यह सीट भी भाजपा के खाते में नजर आने लगी और जीत का अंतर दस हजार को भी पार कर गया। 

No comments