Header Ads

test

सुराज रथ यात्रा को रवाना किया

पीलीबंगा | भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने व प्रदेश में सुराज लाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार चलाई जा रही 'सुराज रथ यात्रा' को रविवार को यात्रा के विधानसभा प्रभारी विजय सहगल व पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा ने संयुक्त रूप से पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। रथ प्रभारी हनुमान छींपा, देहात अध्यक्ष महावीर महला, मनोहरलाल धारणियां, नगर उपाध्यक्ष अनूप गोदारा, पूर्व अध्यक्ष मालचंद सारस्वत सहित कई कार्यकर्ताओं ने जयपुर से आए रथ को रवाना किया। रथ प्रभारी हनुमान छींपा ने बताया कि आज यह रथ शहरी क्षेत्र के वार्ड 1 से 5 तक में वार्डवासियों को पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराएगा।

No comments