Header Ads

test

सुहागिनों ने चंद्रमा के दर्शन कर खोले व्रत

 पति की दीर्घायु की कामना के लिए  सुहागिनों ने मंगलवार को करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने करवा चौथ की कहानी सुनकर चंद्रमा को अघ्र्य दिया। सुहागिन महिलाओं में दिनभर उत्साह देखा गया। बाजार में मनियारी व मेहंदी की दुकानों पर खूब भीड़ रही। इस पर्व पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति की पूजा कर व्रत का पारायण करती हंै। इस दौरान मंदिरों में सुबह से महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।  मंगलवार रात 8 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाओं ने चालनी से चांद के दर्शन कर व्रत खोले। 

No comments