Header Ads

test

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कार्यकर्ताओं से समस्याओं का फीडबैक लिया

पीलीबंगा | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधराराजे ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार रोहतकिया के निवास पर किया। इस दौरान रोहतकिया परिवार ने उनका स्वागत किया। राजे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक लेकर उनसे हनुमानगढ़ जिले की समस्याओं व पार्टी की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। इस मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक मटोरिया, पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप, लाधूराम बिश्नोई, व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद आदि मौजूद थे। 
पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, अशोक नागपाल, डॉ सुरेश चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, पूर्व सरपंच द्रोपदी मेघवाल, पूर्व उप जिलाप्रमुख, गुरदीप सिंह शाह पीनी, नगरमंडल अध्यक्ष अरविंद जोशी, पूर्व अध्यक्ष मालचंद सारस्वत, प्रेम नाहटा, कुमुद वल्लभ शर्मा, पार्षद सुरेंद्र गांधी, पुष्पा नाहटा, देहात मंडल अध्यक्ष महावीर महला, पूर्व पार्षद सुभाष जैन, रामकुमार खिलेरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद धारणियां, नगर महामंत्री सुनील सैन, भाजयुमो के रणवीर व अनूप गोदारा आदि मौजूद थे। 

No comments