Header Ads

test

पालिका प्रशासन फ्लॉप : गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं

पीलीबंगा | गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पत्रकार मार्ग पर गंदा पानी आसपास रहने वाले वार्डवासियों व राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है। पानी ओवरफ्लो होकर पास के प्लॉटों में भी पसरा है। आलम यह है कि वार्ड के लोगों को बदबू मारते गंदे पानी में रहने को विवश होना पड़ रहा है। इसकी निकासी को लेकर कई बार पालिका प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या जस की तस है। इस मार्ग पर व्यापार मंडल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज, बीएड कॉलेज सहित कई निजी शिक्षण संस्थाएं हैं। गंदा पानी भरा होने की वजह से मजबूरन बच्चों को पानी के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है। गंदे पानी को निकासी को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा कई बार योजनाएं बनाई गई, लेकिन राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते वे कागजों में ही दफन होकर रह गईं। 

No comments