Header Ads

test

दोनों पक्षों में सुलह विवाद खत्म

धार्मिक स्थल परिसर में बालक के साथ कुकर्म के मामले को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में सहमति बन गई। दोनों पक्षों धार्मिक स्थल पर इक हुए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका। इससे पहले सिद्धू रिसोर्ट में मामले को लेकर बनी सद्भावना कमेटी ने दोनों पक्षो को सुना एवं शांति बहाली का आग्रह किया। इसके बाद व्यापार मंडल में बैठक हुई, जिसमें आपसी सहमति बनने के बाद उपजे विवाद को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। धार्मिक स्थल के मुख्य सेवादार संत अमृतपाल सिंह खालसा ने बताया कि सभी लोगों में आपसी सहमति बन गई तथा आपस में लोगों में विश्वास कायम हुआ है। 
सद्भावना कमेटी में सुखदेवसिंह जाखड़, सरपंच पूर्ण राम डेलू, सुखवीरसिंह बराड़, जलंधर सिंह, मंडी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिहाग, प्यारा सिंह, रामकरण सिंगला, जयनारायण धतरवाल, सुभाष स्वामी, भीम निवाद तथा संदीप सिहाग को शामिल हुए। सद्भावना कमेटी को कस्बे में किसी भी तरह के विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए अधिकृत भी किया गया है। सद्भावना कमेटी के सदस्यों के अलावा पूर्व सरपंच बृजलाल सिहाग, जगतपाल निवाद, हुजूर सिहं चावला आदि मौजूद थे। 

No comments