Header Ads

test

गृहमंत्री का पुतला जलाया

पीलीबंगा | केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयानों की निंदा करते हुए कस्बे में उनका पुतला फूंका गया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद जोशी, महामंत्री सुनील सैन, रामकुमार कासनियां, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष संदीप जाखड़, महामंत्री पंकज गोदारा, विनोद धारणियां, नितिन बोला, महेश पारीक, कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष अरुण सीगड़, सुशील बिश्नोई, चंदन आहूजा, पवन भादू, सौरभ जिंदल, गजेंद्र ङ्क्षसह, जितेंद्र शर्मा, विजय सहारण आदि कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मजदूर चौक पर गृहमंत्री का पुतला फूंका व नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर गृहमंत्री ने माफी नहीं मांगी तो भाजपा जिले भर में आंदोलन करेगी। 

No comments