Header Ads

test

स्वामी विवेकानंद युवा शाखा का गठन

पीलीबंगा |  भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा शाखा का गठन किया गया। भाविप के सहसचिव कमल सिंह राठौड़ ने बताया कि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील की अध्यक्षता में दिनेश पारीक को अध्यक्ष, प्रवीण बंसल को महासचिव, विशाल सहारण को उपाध्यक्ष व ज्ञान सिंगला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा विमल सिंगल, मनोज यादव, प्रगट सिंह बराड़, सुरेन्द्र सुथार व सोनू खंडेलवाल को सदस्यों के रूप में शामिल किया गया। नवनियुक्त पारीक ने आए हुए मेहमानों का आभार जताया। भाविप के अर्जुनसिंह नरूका, विजयचंद दुग्गड़ व नारायणदास बंसल आदि मौजूद थे। 

No comments