Header Ads

test

IGMPG कॉलेज में वन-महोत्सव का आयोजन हुआ

पीलीबंगा  शिक्षण समिति एवं वन-विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज प्रांगण में वन-महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आदराम मेघवाल ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं। इनके बिना मनुष्य के जीने की कल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षण समिति अध्यक्ष बलङ्क्षवद्र ङ्क्षसह बेनीवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन, सचिव सूर्यप्रकाश राठी, पालिकायक्षा शकीला गोदारा, उपखंड अधिकारी करतार ङ्क्षसह मीणा, तहसीलदार नरेश जोशी, विकास अधिकारी योजना जांदू, थानाधिकारी हरङ्क्षजद्र ङ्क्षसह, जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता भवानी ङ्क्षसह शेखावत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवलाल मरेजा, मदनलाल बंसल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पेड़ीवाल, सुभाष गोदारा, कालेज प्रशासन व वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी राजाराम मूंढ सहित वन-विभाग स्टॉफ ने औषधीय, छायादार व शोभाकार के करीब 125 पौधे रोपित कर वन महोत्सव मनाया। सचिव जितेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार जताया। 

No comments