Header Ads

test

उप तहसील की मांग को लेकर भूख हड़ताल आज

गोलूवाला |उप तहसील की मांग को लेकर शनिवार से विकास संघर्ष समिति के बैनर तले समिति अध्यक्ष संदीप सिहाग सहित छह लोग धानमंडी में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं 4 अक्टूबर को कैंचियां के समीप नेशनल हाईवे पर चक्काजाम की घोषणा की गई है। इससे पहले विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित आठ पंचायतों के लोगों ने शुक्रवार को धानमंडी में धरना देकर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सिहाग ने कहा कि प्रशासन एवं सरकार के जनप्रतिनिधि हमारी मांग को नजर अंदाज कर रहे हैं, लेकिन हमारा संघर्ष जारी रहेगा। धरने पर निवादान के सरपंच पूर्ण राम डेलू, जिला परिषद सदस्य गीता बरोड़, कृषि उपज मंडी समिति के उपाध्यक्ष सुभाष बेनीवाल, सुभाष चौरा, प्रवक्ता भागीरथ कौशिक, सूर्यप्रकाश कायल, महासचिव जगतपाल निवाद, महिला मोर्चा जिला मंत्री सुशीला कौशिक , भाजपा नेता ओम गोस्वामी, भारतीय किसान संघ के विनोद धारणियां, भाजपा युवा मोर्चा के देहात मंत्री गिरधारी लाल मक्कड़ एवं रचना शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। 
ये बैठेंगे भूख हड़ताल पर : शनिवार को समिति के अध्यक्ष संदीप सिहाग, जिला परिषद सदस्य गीता बरोड़, कामरेड सुभाष चौरा, समिति के प्रवक्ता डॉ.भागीरथ कौशिक, महिला मोर्चा की युवा सदस्य कुमारी रचना शर्मा, भाजपा सिहागान इकाई के पूर्व अध्यक्ष बलराम नाई भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 
loading...

No comments