Header Ads

test

भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम पीडि़तों के लिए एकत्रित किया चंदा

पीलीबंगा | भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात मंडल की ओर से मंगलवार को असम में हुए जातिगत दंगों में पीडि़त परिवारों की आॢथक मदद के लिए धन संग्रह किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार फंडा के नेतृत्व में भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद जोशी, देहात मंडल अध्यक्ष महावीर महला, महामंत्री हनुमान छिंपा, नगर महामंत्री सुनील सैन, मनोहरलाल धारणियां, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान जांगू, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संदीप जाखड़, पूर्व अध्यक्ष रणवीर डेलू, नरेंद्रङ्क्षसह सेखो, सुखदेव ङ्क्षसह भारती, साहबराम बेनीवाल, भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के मदन चतुर्वेदी व गोपाल मेघवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में डोर-टू-डोर जाकर असम के पीडि़त परिवारों के लिए आर्थिक मदद देने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता कृषक विश्राम गृह में एकत्रित हुए और यहां से पीडि़त परिवारों की मदद के लिए स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर कस्बावासियों से आर्थिक मदद देने की अपील की। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा ने बताया कि इस दौरान कस्बे से करीब 10 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई जो कि भाजपा जिला इकाई को भेजी जाएगी। यह अभियान भाजपा द्वारा पूरे देश भर में चलाया जा रहा हैं। एकत्रित राशि से आटा, चावल सहित आॢथक मदद पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा असम के पीडि़त परिवारों को उपलब्ध करवाई जाएगी। 

No comments