Header Ads

test

गोदारा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने

पीलीबंगा | क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष गोदारा को कांग्रेस आलाकमान द्वारा किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक संजीव चौधरी ने किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश काकड़े की अनुमति से गोदारा की उक्त पद पर नियुक्ति की है। गौरतलब है कि सुभाष गोदारा पूर्व में पीलीबंगा नगरपालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं और वर्तमान में इनकी धर्मपत्नी शकीला गोदारा पालिका अध्यक्ष पद पर आसीन है। गोदारा की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही बुधवार शाम को उनके निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लग गया। 

No comments