Header Ads

test

दीपक बालान नगर अध्यक्ष व सुनीता जांगू कालीबंगा ग्राम अध्यक्ष

पीलीबंगा | अखिल भारतीय युवा राजीव गांधी युवा बिग्रेड (कांग्रेस) हनुमानगढ़ की बैठक बुधवार को कृषक विश्राम गृह में हुई। इसमें केंद्र व राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष नवजोत बराड़ ने दीपक बालान को पीलीबंगा नगर अध्यक्ष व सुनीता जांगू को कालीबंगा ग्राम अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस नियुक्ति को लेकर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद गोठवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर संदीप सिवर, सतपाल सैनी, जसपाल दादरवाल, राकेश सहारण, संदीप कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र, दिनेश गोठवाल, अजायब सिंह बराड़, हरीश सैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments